Advertisment
सक्तीछत्तीसगढ़

स्कूल में रैगिंग: छठी के छात्र की सीनियर स्टूडेंट्स ने की पिटाई, पीठ और हाथ पर चोट के निशान, थानें में शिकायत दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है। छठी के छात्र को 9वी के छात्रों ने देर रात बुलाकर बेदम पिटाई कर दी। रैगिंग से भयभीत होकर पीड़ित छात्र अब घर लौट आया है। इस मामले में बच्चे के पिता कृष्ण कुमार कश्यप ने आवदेन देकर आरोपी छात्रों को स्कूल से बाहर करने की मांग की है। मामला सक्ती जिले में स्थित चिस्दा जवाहर नवोदय विद्यालय का है।

हाल में 11 साल के एक बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय स्कूल में हुआ था। करीब डेढ़ महीने से बच्चा नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच 31 अगस्त की रात करीब 11 से 12 के बीच 9वीं के कुछ छात्र चिस्दा नवोदय के अरावली हाउस    ( हॉस्टल) आये और पीड़ित छात्र व उसके एक साथी को बुलाकर शिवालिक हाउस (हॉस्टल) ले गये।आरोप है कि 9वीं के छह छात्रों ने मिलकर पीडित छात्रों की पिटाई कर दी। करीब एक घंटे तक छात्रों को प्रताड़ित किया और लात-घूंसों और स्केल से पिटाई की। आरोपी छात्रों ने ये धमकी भी दी, कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी गयी, तो दोबारा से मारा जायेगा। घटना के दूसरे दिन रोते हुए छात्र ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी शिक्षक पिता कृष्ण कुमार कश्यप को दी।

इसे भी पढ़ें:  झाड़-फूंक के नाम पर आरक्षक ने महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles