Advertisment
मुंगेलीAccidentछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाईक पुलिया से टकराकर नीचे नाले में जा गिरी, दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में दो बैगा युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल यह पूरी घटना लोरमी के बिजराकछार मार्ग के पास की है। जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंग बैगा, धरम सिंह बैगा और नच्कार बैगा बाइक में नई बाइक की किश्त पटाने के लिए घर से लोरमी जाने  के लिए निकले थे। वनांचल के ग्राम बिजराकछार मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंचे ही थे, कि तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में खुलेगा सिम्स, दस लाख तक का इलाज होगा फ्री

तेज रफ्तार में थी बाइक 

ग्रामीणों ने बताया की बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए रवाना किया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूरी गोस्वामी ने बताया कि, पुलिस बाइक को जब्त कर मामले की विवेचना मे जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles