Advertisment
Uncategorized

छेड़खानी करने पर 2 लड़कियों ने युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़, देखें वायरल VIDEO

contact for Ad1
S G Travels

बनारस. आए दिन लड़कियों से छेड़खानी के मामले सुनने को मिलते हैं. कई बार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक मनचला 2 लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसको महंगा पड़ जाएगा. लड़कियों ने बीच सड़क मनचले पर जमकर थप्पड़ बरसाए. फिर युवक डर के मारे अपनी गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पूरी घटना हुकुलगंज इलाके की बताई जा रही है. जहां एक बुलेट सवार युवक ने 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की. उसके बाद लड़का अपनी गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ने लगा, लेकिन लड़की ने उसको रोक लिया और फिर दोनों के बीच जमकर बहस हुई. उसके बाद लड़का गाड़ी से नीचे उतर गया. लड़के के उतरते ही लड़की ने पिटाई शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें:  नाले में बह रहे थे 500 के नोट के ढेर, बटोरने के लिए कूद पड़े लोग

इसके बाद दूसरी लड़की भी आ गई और फिर दोनों लड़कियों ने मनचले पर जमकर थप्पड़ बरसाए. इस दौरान जैसे-तैसे युवक अपनी बाइक छोड़कर बाजू की गली में भाग गया. वहीं फिर लड़कियों ने युवक की बाइक पर लात मारा और धक्का देकर सड़क पर ही गिरा दिया. अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles