Advertisment
छत्तीसगढ़

7वीं के छात्र का गला काटकर मर्डर:सिर पर गहरे चोट के निशान, 2 स्टूडेंट्स से पूछताछ, एक ने लगा ली फांसी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7वीं कक्षा के लापता 13 वर्षीय छात्र की जंगल में लाश मिली है। शव के गले, सिर में धारदार हथियार के निशान है। आरोपियों ने बालक की गला रेतकर हत्या की। मृत छात्र पिछले चार दिनों से लापता था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बच्चे की उम्र 14 वर्ष थी। घटना पटना थाना क्षेत्र की है। आक्रोशित परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  साहब... मैंने उसे मार डाला: पति का गला घोटकर थाने पहुंची महिला, घरेलू विवाद पर ले ली जान

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल 13 वर्षीय 7वीं कक्षा का छात्र अमन सिंह पिता रमेश सिंह चार दिन पहले ब्रेड बेचने के लिए घर से निकला था, आखिरी बार चम्पाझर के जंगल के पास की जगह में देखा गया था। बच्चे के लापता होने की सूचना परिजनों ने पटना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे का कुछ सामान चम्पाझर जंगल के पास की जगह से बरामद किया था।

इस सम्बन्ध में कोरिया पुलिस द्वारा लगातार पता तलाशी की जा रही थी। साथ ही टीम संभावित क्षेत्रो में गांव वालों की मदद से भी तलाश कर रही थी। इसके अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट, साइबर एक्सपर्ट और डॉग स्काउट भी काम कर रहे थी।

इसी बीच बच्चे का शव पटना थाना क्षेत्र के चंपाझर में मिला। छात्र के गला, सिर पर गहरे चोट के निशान थे। आरोपियों ने चाकू से गला काटकर शव को जंगल में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  MBBS डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के मांगे पैसे : पहले 500 रुपए लिए फिर किया पोस्टमॉर्टम, स्वास्थ्य विभाग ने भेजा नोटिस

पुलिस पूछताछ के बाद एक बालक ने की आत्महत्या

इस मामले में पुलिस 22 नवंबर को गांव के ही दो छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया था। पूछताछ के बाद 14 वर्षीय छात्र परमेश्वर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के बाद से ही छात्र एकदम सहम गया था। वो घर आने के बाद किसी से बात भी नहीं किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच कर रही है। वहीं, चार दिनों से लापता छात्र की हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की श्रीरामलला दर्शन योजना के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles