Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबा

एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

3 साल के मासूम ने तोड़ा दम, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं. 3 साल के मासूम अमृता कंवर की मौत हो गई है. 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. बाकी लोगों का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की है. जहां एक साथ सभी ने रोटी और चाय का सेवन किया था. जिसके बाद एक बाद एक सभी की हालत बिगड़ते गई. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के महिला-पुरुष और बच्चे फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए हैं. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  बॉयफ्रेंड के साथ तैरती लाश देखने गई पत्नी:कहा-पति की हत्या किए, मुझे यकीन नही चलकर लाश दिखाओ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles