Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीनारायणपुर

8 लाख के इनामी-कमांडर समेत 7 नक्सली ढेर:शव और हथियार बरामद; 1200 से ज्यादा जवानों ने चलाया ऑपरेशन; 3 जख्मी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में जवानों 7 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर है। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। मौत के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व बस्तर डिवीजन इलाके में मुंगेड़ी, गोबेल गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG और ITBP की टीम को मौके के लिए 6 तारीख को निकाला गया था।

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी घोटाला में 20 साल बाद फैसला, कोर्ट ने 17 आरोपियों को सुनाई सजा, नपा अध्यक्ष का भाई और चाचा भी शामिल

नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी

बताया जा रहा है कि करीब 1200 से ज्यादा जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। वहीं 7 तारीख की सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच में रुक-रुककर गोलीबारी होनी शुरू हुई।

7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक जब मुठभेड़ खत्म हुई तो जवानों ने इलाके की सर्चिंग की, जिसमें 7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जवानों के साहस को नमन करता हूं- सीएम साय

नक्सली मुठभेड़ पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले के सीमाक्षेत्र ग्राम मुंगेडी, गोबेल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में 7नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं।

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान का मैनेजर गिरफ्तार : सरकारी दुकान में नाबालिग से बिकवा रहा था शराब

नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचके ही दम लेगी, इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles