Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

7 नाबालिग लड़कों ने स्कूल की टीचर और छात्राओं का बनाया अश्लील फोटो, मामला दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के छात्रों द्वारा अश्लील कृत करने का मामला सामने आया है. कुछ छात्रों ने अपनी ही टीचर और कुछ छात्राओं की फोटो सोशल मीडिया और स्कूल डायरी से निकाली और फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात छात्रों को पकड़ा कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें नाबालिक होने पर जमानत दे दी गई.

व्हाट्सएप में वायरल होने से खुला मामला

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 7 नाबालिग छात्रों ने कुछ दिनों पहले अपनी ही स्कूल की एक शिक्षिका सहित इसी स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं कुछ फोटो को स्कूल की वेबसाइट और सोशल मीडिया से निकालकर उन फोटो को थोड़ा एडिट करके अश्लील बनाते हुए स्कूल के ही व्हाट्सएप के अलावा इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. बताया यह भी जा रहा है इस स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ने वाले लड़कों ने ही यह ग्रुप बनाया था.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा बोले- जनता ने पार्टी और सरकार देखकर वोट किया, हम भांप नहीं पाए उनका मूड

कुछ छात्रों की इस हरकत के बाद कई छात्र उस ग्रुप से लेफ्ट हो गए थे. वहीं स्कूल की शिक्षिका ने भी उन छात्रों को स्कूल से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को लगते ही उन्होंने इस मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की. जिसके बाद सभी 7 छात्रों को बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है.

गंभीर मामले में प्रबंधन आगे कार्रवाई के मुड़ में

बताया जाता है कि अपनी स्कूल में पढ़ने वाले सात छात्रों द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत पर पुलिस कार्रवाई के बाद शर्मनाक हरकत करने वाले सभी छात्रों के पालकों को तलब कर बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए उनको स्कूल से बाहर का रास्ता दिखाने की प्रकिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  शादी डॉट कॉम पर फेक आईडी बनाकर नाईजीरियन ने युवती से की 15 लाख की ठगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles