Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में स्कूल वैन का एक्सीडेंट, 7 घायल

स्टीयरिंग खराब होने से बिजली खंभे में टकराई वैन, फोन मांगने के दौरान हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले में शनिवार को सड़क हादसे में स्कूली बच्चे घायल गए। स्कूली वैन में सात बच्चे सवार थे। हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए, वहीं 2 बच्चों को मामूली चोंटे आई हैं। दीपका स्थित स्वास्थ्य केंद्रमें बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दीपका थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि वैन की स्पीड 30 से 40 थी। वैन प्राइवेट थी और 17 साल का नाबालिग चला रहा था। चालक की मानें तो वैन पर सात लोग सवार थे। इतना ही नहीं किसी बच्चे के पास उसका मोबाइल, जिसे ड्राइवर मांग रहा था। इसी दौरान अचानक स्टीयरिंग खराब हो गया और सड़क किनारे बिजली के खंभे में जा टकराई।

इसे भी पढ़ें:  लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं मंत्री

गाड़ी की स्टीयरिंग पहले से ही थी खराब

जानकारी के मुताबिक, दीपका स्थित सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल की लगभग 11 बजे छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने प्रगति नगर जा रही थी। इस दौरान प्रगति नगर स्नेह मिलन क्लब के पास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली खंभे में स्कूल जा टकराई। वाहन चालक का कहना है कि गाड़ी की स्टीयरिंग पहले से ही खराब थी इस कारण से यह हादसा हुआ है।

घायल बच्चों को वैन से लोगों ने बाहर निकाला

हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और निजी वाहन से तुरंत अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। बच्चों को दीपका स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : हाथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

हादसे के बाद पुलिस और परिजन पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों को परिजनों पहले घटनास्थल पहुंचे। अस्पताल लेकर जाने की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना। वहीं स्कूल प्रंबधन भी हादसे की खबर के बाद अस्पताल पहुंच बच्चों का हाल-चाल जाना है।

दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles