Advertisment
छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर हुई मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोले बाबा को चढ़ाया, मंदिर के अंदर खुद को किया बंद

कोचर परिवार की याद हुई ताजा

इस हादसे ने वर्ष 2022 को हुए जिले में हुए एक और भीषण कार हादसे की याद ताजा कर दी है. 22 अप्रैल 2022 को हुए भीषण हादसे में कार में आग लगने से अंदर बैठे खैरागढ़ के कोचर परिवार के सदस्य जिंदा जल गए थे. इसमें साइकिल व्यापारी सुभाष कोचर के साथ उनकी पत्नी कांति देवी कोचर और उनकी बेटियां भावना कोचर, वृद्धि कोचर और पूजा कोचर शामिल थे.

कोचर परिवार बालोद से शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस खैरागढ़ लौट रहा था. सिंगारपुर के पास कार बेकाबू होकर पुल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुरंत कार में आग लग गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया. घटना की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोगों की जलने से मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा के खेत में दिखा 13 फीट लंबा किंग कोबरा, देखने उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles