Advertisment
Uncategorized

सिक्किम में लैंडस्लाइड से 6 की मौत, कई लापता:पर्यटन स्थलों पर 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश के उत्तरी राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। दूसरी ओर नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते सिक्किम में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ में सैकड़ों घर और कई सड़कें बह गईं।

सबसे ज्यादा तबाही सिक्किम के मंगन जिले में हुई है। यहां गुरुवार (13 जून) को एक दिन में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे पिछले साल बना संगकालांग ब्रिज ढह गया, जिससे गुरुडोंगमार झील और युनथांग घाटी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर मंगन जिले के जोंगु, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग जैसे शहर देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत विरोधी इल्हान उमर से की मुलाकात, जानिए कौन ये महिला, मुलाकात के बाद कांग्रेस सासंद विवादों में घिरे

राहत-बचाव में जुटे डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि लाचुंग और चुंगथांग में करीब 2 हजार पर्यटक फंसे हैं। इन्हें अब हेलिकॉप्टर से ही रेस्क्यू किया जा सकता है, लेकिन खराब मौसम में हेलिकॉप्टर का उड़ पाना मुमकिन नहीं है। फिलहाल, पर्यटक जहां फंसे हैं, उन्हें वहीं रहने को कहा गया है।

सिक्किम में तीस्ता नदी भी उफान पर है, जिससे सिंगताम शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं। पिछले साल उत्तरी सिक्किम में एक हिमनद झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

IMD ने शुक्रवार (14 जून) को भी सिक्किम में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Vijay Mallya और Nirav Modi जल्द लाए जा सकते हैं भारत, Modi ने UK PM से की बात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles