Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप से 40 लाख की चोरी:दुकान में तोड़फोड़ कर मालिक पर किया हमला, बाइक छोड़कर भागे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में दामोदर ज्वेलर्स में 40 लाख की चोरी हुई है। 3 से 4 नकाबपोशों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी चुरा ली। घटना के समय दुकान के मालिक और उनका परिवार शादी में शामिल होने बिलासपुर गया हुआ था। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब दुकान मालिक अपने परिवार के साथ घर लौटा तो चोर चोरी करने में लगे थे, जब दुकानदार ने आवाज लगाई तो उस पर हमला कर दिया। इससे डर कर वह दुकान से थोड़ी दूर चले गए। चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और जेवर लेकर भाग गए।

इसे भी पढ़ें:  PM नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से भटगांव जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास, 56.78 करोड़ की लागत से जल्द होगा काम शुरू

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चोर भाग निकले थे। डॉग स्क्वायड और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

3 से 4 नकाबपोशों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर 40 लाख रुपए की ज्वेलरी चुरा ली।

चोरी की वारदात से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना घटी हो। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और जेवर लेकर भाग गए।

पुलिस को मिले कई अहम सुराग

इसे भी पढ़ें:  कूलर बंद करने गई महिला की करंट से मौत:बटन दबाते ही लगा झटका, जमीन पर गिरी तो दोबारा नहीं उठी

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल की जांच की है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles