Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में राशन दुकान से 42 लाख का गबन:महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। विकास खण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य दुकान बिर्रा रोड चाम्पा जिसका संचालन पूर्वा महिला स्व सहायता समूह चांपा की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व विक्रेता रितेश खांडेकर, शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटाडबरी चांपा का संचालन पूर्वा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व विक्रेता रामेश्वर खांडेकर उर्फ राहुल के द्वारा किया जा रहा था दोनों शासकीय मूल्य उचित दुकान की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर एवं विक्रेता रामेश्वर खांडेकर एवं रितेश खांडेकर के द्वारा दोनों दुकानों से चावल, नमक व अन्य खाद्य सामग्रियों मे हेरफेर तथा गबन कर कुल 42 लाख से ज्यादा रूपये का धोखाधड़ी किया गया है जिसकी सुचना रिपोर्ट पर दिनांक 04.05.2025 को आरोपीयों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अजीत जोगी के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध, भाजपा में शामिल हुए जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत कई नेता

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपीयों को उनके सकुनत से पकड़ा गया जिनको धोखाधड़ी करने के सबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारकी से पूछताछ करने पर सभी ने मिलकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने का जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, बेल्सज्जर लकड़ा, आरक्षक मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, संजय साहू, वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  चोरों के बुलंद हौसले, महिला से मोबाइल झपटने की कोशिश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles