
छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 25 लाख की इनामी नक्सली ढेर:रेणुका DKSZC मेंबर थी, शव-इंसास राइफल बरामद
दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर रेणुका उर्फ बानू को ढेर कर दिया। रेणुका DKSZC- दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। शव के साथ एक इंसास राइफल, गोला बारूद बरामद किया गया।
सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने इस साल अब तक मारे गए 119 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।



