Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नायब तहसीलदार की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे में बाप-बेटे घायल, अधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में एक नायब तहसीलदार की कार ने स्कूटी सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्होंने अधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है और एसपी से मामले की शिकायत की है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 13 सिंतबर को सुखराम जाटवर अपने बेटे मनीराम के साथ स्कूटी पर सवार होकर जांजगीर से खिसोरा जा रहे थे। इस दौरान अकलतरा से खिसोरा नहर रोड पर सामने से आ रही नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता की कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अधिकारी खुद गाड़ी में सवार थे।

इसे भी पढ़ें:  चैतन्य पर ईडी के आरोप: 1000 करोड़ रुपए मैनेज, 29 करोड़ रीयल स्टेट में निवेश किया

हादसे में स्कूटी सवार बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल गए। जिन्हें फौरन ​​​​अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर किया गया। जहां उनका दो दिनों तक इलाज चला। सोमवार को थाने में BNS की धारा 125a और 281 के तहत मामला दर्ज कराया गया।

इस पूरे मामले में पीड़ित बाप-बेटे ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं और धमका रहे हैं। इधर, अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है। जल्द ही वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  महिला टीचर से दिनदहाड़े लूट, हाथ से पर्स छीनकर भागे लुटेरे, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles