Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 40 लाख की 52 मोटरसाइकिलों के साथ 18 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 18 आरोपियों के साथ 40 लाख की कीमती 52 चोरी की दुपहिया बरामद की है। आरोपी साप्ताहिक बाजार, हॉस्पिटल, मंदिर के पास खड़ी बाइकों को चुरा ले जाते थे। जिसके बाद साइबर सेल ने जांच कर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।

एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने बाइक चोर की गतिविधियों पर निगाह रखना निर्देशित किया गया था। जिस पर साइबर सेल की टीम बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे। पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जिससे विस्तृत पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर तथा सक्ती, हसौद, सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना बताया। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक रिकवरी में लगाए। विशेष टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दुपहिया वाहन बरामद की है।

 

इसे भी पढ़ें:  ट्रेलर में फंसी बाइक...2 नाबालिगों को 300 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत; ड्राइवर फरार

कई थानों में दर्ज हैं FIR
प्रारंभिक जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिले तथा 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है। आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने बताया कि वह आसानी से बिक्री होने वाली एचएफ डीलक्स स्प्लेंडर प्लैटिना बाइक चोरी में दिलचस्पी रखता था। जिसे ये मास्टर की से लॉक खोलकर चुराया करता था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles