Advertisment
छत्तीसगढ़

महुआ शराब और मुर्गा-भात की पार्टी करना पड़ा भारी, बुजुर्ग महिला सहित 3 की मौत, 3 अस्पताल में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा : मुर्गा-भात खाने के साथ कच्ची महुआ शराब पीने के कारण कोरबा जिले में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरकोमा की है। कच्चे शराब के कारण वृद्धा समेत दो की मौत हो गई थी, जबकि 3 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना के 11 दिन बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फिर से आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हुई, पर पुलिस का कहना है कि फुड पाइजनिंग की घटना है।

जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर बालकोनगर थाना के रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरकोमा में 30 जुलाई की रात राजबीन बाई चौहान (62 वर्ष) के घर पर बुधवार को मुर्गा- भात एवं शराब की पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान राजमिनी ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार चौहान 35 वर्ष, राजाराम चौहान 55 वर्ष, चमेली बाई,जेलसिंह चौहान को पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। सभी लोगों ने शराब पीने के बाद एक साथ मुर्गा, मछली, भाजी व चावल खाया था।

इसे भी पढ़ें:  नामांकन रैली के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय बोले- सुनील भारी मतों से जीतेंगे

खाने के बाद ही तबियत बिगड़ गई

खाने के कुछ देर बाद सभी लोगों को उल्टी होने लगी। तब उपचार के लिए सभी को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां राजबीन बाई और जेलसिंह की मृत्यु हो गई। वहीं राजकुमार, राजाराम और चमेली बाई की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। मंगलवार को उपचार के दौरान राजाराम की भी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मौत का कारण कच्ची शराब बताया

इसे लेकर मृतक की पत्नी शिवा बाई का कहना है कि पति की मौत मुर्गा-भात से नहीं, बल्कि महुआ शराब पीने से हुई है। उसने बताया कि मृतक जेल सिंह ने मुर्गा-भात खाया ही नहीं था, सिर्फ महुआ शराब पी थी। ग्रामीणों ने भी जहरीली शराब की वजह से मौत होने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

बहरहाल मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत वजह स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles