Advertisment
छत्तीसगढ़

100 रुपये के विवाद में पत्नी के सामने युवक की हत्या, पहले पीटा फिर सीने में मार दी कैंची

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां जुए के फड़ पर 100 रुपये के मामूली विवाद के दौरान एक युवक की कैंची मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में जुए का फड़ चल रहा था। इसी दौरान ताहिर हुसैन और कुछ अन्य लोगों के बीच 100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ताहिर हुसैन पर कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  top news daily updates media house Chhattisgarh mpcg #mediahouse #viral #2024

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles