Advertisment
Uncategorized

छठी कार्यक्रम में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, कई घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी के देवारपारा में रविवार रात छठी कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में कई महिला, पुरुष और बुजुर्ग घायल हो गए. घटना का कारण पुरानी रंजिश और गवाही देने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक युवक की हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर शुरू हुआ. हत्या के आरोप में जेल गए आरोपियों के परिजनों ने मृतक के परिजनों पर पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

इसे भी पढ़ें:  मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : सरकार ने लॉन्च किया Manpasand App, जानिए पूरी डिटेल

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झड़प के दौरान घायल महिला, पुरुष और बच्चे नजर आ रहे हैं. वहीं घर में ईंटें और पत्थर भी नजर आ रहे हैं. बलवा की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया की पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति थी. इसी बीच कल फिर दो पक्षों में मारपीट हुआ है. मारपीट विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है. सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पूरे मामले पर जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:  चित्रा त्रिपाठी को कोर्ट से झटका: जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी का आदेश बरकरार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles