Advertisment
देश

बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर महाराष्ट्र में भड़की हिंसा, परभणी में उपद्रवियों ने दुकानों-गाड़ियों में लगाई आग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के परभणी से आई है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर परभणी में हिंसा भड़क गई है। यहां कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। आंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला हिंसा तक पहुंच गई। इसके बाद कई इलाकों में आगजनी की घटना सामने आई है। हिंसा को नियंत्रित में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रशासन ने हिंसा को देखते हुए पूरे परभणी शहर में धारा 163 लागू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  काशी और मथुरा पर बातचीत के लिए तैयार मौलाना मदनी, मोहन भागवत के सुझाव का किया समर्थन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क पर पड़ा हुआ है। वहीं कई लोग उसे डंडे और लात से पिट रहे हैं।

आईएएनएस न्यूज एजेंसी के मुताबिक सोपान दत्ताराव पवार नामक व्यक्ति ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने रखी संविधान की पुस्तक की प्रतिकृति फाड़ दी थी। इसके कारण आज शहर में बंद का आह्वान किया गया।

मामले में वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी ममाले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ठपरभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो।

इसे भी पढ़ें:  1 साल में 33 बार दुबई की ट्रिप कर चुका है ये स्कूल प्रिंसिपल, जांच हुई तो सामने आई करतूत

उन्होंने कहा, “वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया। मैं सभी से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles