Advertisment
Paris Olympics 2024

विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई, 100 ग्राम ज्यादा वजन… अब इस इवेंट में किसी को नहीं मिलेगा सिल्वर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने का सपना टूट गया है. विनेश फोगाट को ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है. विनेश ने 50 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में फाइनल में जगह बनाई थी. इस इवेंट का फाइनल बुधवार देर रात होना था. फाइनल मुकाबले के लिए बुधवार सुबह वजन लिया गया, जिसमें विनेश का तय वजन से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया.

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई की पुष्टि की है. आईओए ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है. पूरी टीम के प्रयासों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया.’

इसे भी पढ़ें:  अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका की स्वीकार

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि अब महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में किसी भी पहलवान को सिल्वर मेडली नहीं दिया जाएगा. विनेश फोगाट के नहीं खेल पाने के चलते दूसरे फाइनलिस्ट अमेरिका की सारा हिल्डब्रांड को गोल्ड मेडल मिलेगा. इसके अलावा इस इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे.

विनेश फोगाट का नाम अब इस इवेंट में बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा. यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestling) के नियमों के मुताबिक यदि कोई एथलीट ज्यादा वजन के कारण डिसक्वालीफाई होता है, तो उसे रैंकिंग नहीं दी जाती.

इसे भी पढ़ें:  Paris olympics 2024 : तीसरा मेडल जीतने से चूकीं Manu bhaker, फिर भी बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles