Advertisment
Uncategorized

कांकेर सड़क हादसे का Video:सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी थी स्कॉर्पियो, 2 लोगों की हुई थी मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर के झिपाटोला NH-30 में हुए सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में जा घुसी थी। स्कॉर्पियो में सवार युवक रील बना रहे थे और तेजी से अन्य वाहनों को ओवरटेक कर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान युवक सामने से आ रही ट्रक में जा घुसे।

इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। गौरतलब है कि 19 जून की रात तकरीबन 10 बजे चारामा पिपरौद के 5 लोग स्कॉर्पियो वाहन से चारामा ढाबा आए थे। ढाबे से वापस जाने के दौरान NH-30 झिपाटोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी थी।

इसे भी पढ़ें:  गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल!, BJP को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव में ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ गाया था

हादसे में दो लोगों की हुई थी मौत

टक्कर इतनी भीषण थी की स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन की जबरदस्त टक्कर से पिपरौद निवासी ड्राइवर लक्ष्मीनारायण मंडावी और विजय सलाम की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं वाहन में पीछे बैठे अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र चारामा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर धमतरी रेफर किया गया था।

6 दिन बाद एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने

इस भीषण सड़क हादसे के 6 दिन बाद विडियो सामने आया है। वीडियो में स्कॉर्पियो चालक वाहनों को ओवरटेक करते सामने से आ रही ट्रक से टकराते नजर आ रहा है। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो चुका था, जिसकी तलाश पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।

इसे भी पढ़ें:  14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने बुला ली पुलिस… फिर खुला होश उड़ा देने वाला राज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles