Advertisment
Uncategorized

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया दुख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद 95 साल की उम्र में उन्होंने शनिवार की रात अंतिम सांस ली। वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी और एस जयशंकर ने भी शोक व्यक्त किया। मोदी ने नटवर सिंह के कूटनीति और विदेश नीति की प्रशंसा की तो वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल से नटवर सिंह के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि नटवर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वे अपनी बुद्धि के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

इसे भी पढ़ें:  ‘हिंदू-स्तान मुर्दाबाद’ और ‘मोदी टेररिस्ट है’: PM मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले न्यूयॉर्क के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, भारत विरोधी नारे

कुंवर नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। सिंह को 1953 में भारतीय विदेश सेवा में चुना गया था।1984 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने चुनाव जीता और 1989 तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 2004 में भारत के विदेश मंत्री बनाए जाने तक उनका राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles