Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सरगुजा

स्कूली छात्रों से भरी वैन पलटी

दर्जन भर बच्चे हुए घायल, पहुंचे अस्पताल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा. जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद पब्लिक स्कूल केशवपुर के बच्चे स्कूल वैन से स्कूल आ रहे थे. इसी दौरान वाहन चालक अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और खेत में जाकर वैन पलट गया. घटना में दर्जन बच्चे घायल हुए हैं.

हादसे के वक्त गाड़ी में 28 बच्चे मौजूद थे. जिसमें से दर्जन बच्चे घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, इस घटना की जानकारी ना तो थाने में दी गई है ना ही उच्च अधिकारियों को. मात्र कलेक्टर सरगुजा को प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी दी है. अंबिकापुर शहर और आसपास के लगभग सारे स्कूलों में इस प्रकार की बातें देखने को मिलती है. जहां वाहनों में कैपेसिटी से ज्यादा बच्चों को भरकर स्कूल लाया ले जा रहा है. इससे अब लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या स्कूल प्रबंधन जानबूझकर हादसों को न्योता दे रहा है.

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने 13 लोगों से भरी कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 की हालात गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles