Advertisment
Uncategorized

मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद को तोड़ जाने पर बवाल, बीएमसी की गाड़ियों में की गई तोड़-फोड़…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई। मुंबई के धारावी इलाके में स्थित मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने को लेकर विवाद पैदा हो गया. बीएमसी की टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, इसके साथ ही बीएमसी की गाड़ियों और कुछ अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी.

धारावी के 90 फीट रोड पर स्थित महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद को बीएमसी ने अवैध घोषित किया था. यह मस्जिद करीब 25 साल पुरानी है. निगम अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद का एक हिस्सा अनधिकृत रूप से बनाया गया था, जिसे तोड़ा जाना है.

बीएमसी की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार रात से ही सड़क पर धरने पर बैठ गए थे और रास्ता जाम कर दिया. उनका कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है और इसे गिराना गलत है. वहीं हालात बिगड़ने की वजह से बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम युवती ने मंदिर में रचाई शादी, बताया क्यों अपनाया सनातन धर्म, फेरे लेते ही बोली- 'बइराइच में जो....'

कांग्रेस सांसद ने की सीएम से मुलाकात

मस्जिद के अवैध हिस्से को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को मस्जिद के तोड़े जाने को लेकर संबंधित लोगों की भावनाओं से अवगत कराया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles