Advertisment
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में हंगामा : गांधी जयंती की छुट्टी के दिन स्कूल खोलकर धार्मिक शिक्षा देने की सूचना पर मचा बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित कार्मेल स्कूल में हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया है। बताया जा रहा है कि, गांधी जयंती की छुट्टी के दिन भी छात्र- छात्राओं को स्कूल बुलाकर ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाने की जानकारी लोगों को मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक पाठ पढ़ाए जाने की बात फैलते ही हिंदू संगठनों के लोग स्कूल पहुंचे। हिन्दू संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने स्कूल के सामने जमकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस की टीम स्कूल पहुंची। स्कूल की मनमानी के खिलाफ हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। स्कूल पहुंचे बच्चों को प्रशासन ने घर वापस भिजवाया। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि, अपनी मनमानी की वजह से अक्सर सुर्खियों में बना रहता है शहर का कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल।

इसे भी पढ़ें:  बनारी गांव के तालाब में मिला 5 फीट का मगरमच्छ, रेस्क्यू कर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles