Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अनूठा साइबर क्राइम: सरकारी भुईयां ऐप कर लिया हेक, लोगों के नाम चढ़ा दी 765 एकड़ सरकारी जमीन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। राजस्व महकमें में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। भुइंया एप को हैक कर पटवारी की आईडी से सरकारी जमीन को निजी बताकर फर्जी खसरा नंबर तैयार कर लिया गया। उसके बाद उसी जमीन का बटांकन कर लोन लिया गया। मामले में नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर सेक्टर-5 निवासी नन्द किशोर साहू को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों की मानें तो इस फर्जीवाड़े में करीब 765 एकड़ सरकारी जमीन अलग-अलग लोगों के नाम कर दी गई, जिसकी जांच जारी है। करीब दो महीने पहले आईडी हैक की गई। यह हैकिंग किसने की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

स्टेट बैंक से 36 लाख रुपए का लिया लोन
पुलिस ने बताया कि, पटवारी हल्का नम्बर 16 के ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग के भुइंया ऑफ्टवेयर को अज्ञात आरोपियों ने पहले हैक किया, फिर फर्जी तरीके से भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36 लाख रुपए का लोन आहरण किया। रकम निकालने वाले आरोपी दिनू राम यादव निवासी सुंदर नगर वार्ड सिलतरा रायपुर व एसराम निवासी अछोटी ने यह पूरा षड़यंत्र रचा।

इसे भी पढ़ें:  कवर्धा में बड़ा सेक्स रैकेट फूटा : नांदगांव बायपास के मकान में पहुंची पुलिस तो रह गई दंग, 8 युवतियां पकड़ी गईं

फर्जी तरीके से निकाले पैसे
मूल खसरा नम्बर के रकबा में कूटरचित तरीके से नए के रकबा में कूटरचित तरीके से नए खसरा नम्बर का बटांकन कर नया खसरा सृजित गया। मुख्य आरोपी दिनू राम यादव ने बैंक के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैंक से रुपए निकाले। उक्त रकम को विभिन्न खातो में हस्तांतरित किया। 20,26,547 रुपए को नन्द किशोर साहू के खाते में ट्रांसफर किया गया।

बड़ा सिंडिकेट कर रहा था काम
पता चला है कि, जमीन फर्जीवाड़ा को लेकर एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा था। मामले में जल्द ही कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि दिनूराम यादव ने 25 जून 2025 को एसबीआई नंदनी टाउनशिप ब्रांच से 46 लाख का लोन लिया था। 2 जुलाई को एक अन्य व्यक्ति ने कुम्हारी ब्रांच से 36 लाख रुपए का लोन लिया है। मामला संभाग आयुक्त के पास पहुंचा तो एसडीएम ने भुइंया एप में गड़बड़ी सुधारी।

इसे भी पढ़ें:  CG Police Dance Video Viral: ASI, SI समेत 700 पुलिस जवानों ने छत्तीसगढ़ी गाने में किया Zumba, देंखे Video

चार गांवों तक फैला फर्जीवाड़े का जाल
इसके बाद मामले में एफआईआर हुई। मुरमुंदा पटवारी हल्का के चार गांवों में यह फर्जीवाड़ा हुआ। मुरमुंदा में 75 हेक्टेयर सरकारी और 22 हेक्टेयर निजी जमीन का फर्जीवाड़ा किया गया है। अछोटी में 45.304 हेक्टेयर सरकारी और 27.087 हेक्टेयर निजी जमीन पर कब्जा किया गया है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles