Advertisment
छत्तीसगढ़

आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार सहित अन्य कार्यक्रमों मे होंगे शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक दशहरा के अंतिम महत्वपूर्ण पड़ाव पर है, जिसमें पहली बार देश के गृहमंत्री शामिल होंगे। रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण रस्म मुरिया दरबार में भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं शाह के दौरे से ठीक पहले बीजापुर जिले 103 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है।

आपको बताते चलें कि मुरिया दरबार परंपरा रियासत काल से चली आ रही परंपरा है। इसके तहत रियासत काल में राजा का प्रजा से सीधा संवाद स्थापित करने का मंच होता था, जहां बस्तर के दूर दराज से आए आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि मांझी मुखिया चालकी पाईक नाईक परगहनिया एवं अन्य द्वारा दशहरा पर्व की समाप्ति पर मुरिया दरबार आयोजित की जाती रही। जो वर्तमान दौर मे भी जारी है। जिसमें आदिवासी समुदाय के लोग क्षेत्र की समस्याओं और अपने कष्टों को राजा के समक्ष प्रस्तुत करते थे। यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़ें:  कुदरत का कहर: बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, 8 झुलसे

अब चूंकि अब प्रजातंत्र पर यह प्रथा और उस पर राज परिवार के सदस्य की उपस्थिति सांकेतिक मात्र है। वर्तमान दौर में मंत्रिमंडल की उपस्थिति से दरबार की सार्थकता बनी हुई है। परंतु इस बार शनिवार 4 अक्टूबर को होने वाले मुरिया दरबार में भारत के गृहमंत्री अमित शाह इस दरबार की शोभा बढायेंगे और क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद करेंगे । इस दौरान मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिमंडल के मंत्री उपस्थित होंगे।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ के मशहूर बस्तर दशहरा में शाह शनिवार को शामिल होंगे। लिहाजा वे आज रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 8:25 बजे से निजी होटल में विश्राम करेंगे। इसके बाद वे कल 4 अक्टूबर की सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 12:10 बजे जगदलपुर में माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे। अमित शाह का बस्तर दौरा काफी मायनों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को स्कूल वाहन में बंद कर सो गया ड्राइवर, रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने जगाया, फिर कर दी जमकर धुनाई

अमित शाह दोपहर 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे। दोपहर 3:15 मिनट तक जगदलपुर में रहेंगे. इनके दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles