Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को घर में मिलने बुलाया, पकड़े जाने पर खाया जहर, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। कीटनाशक दवाई के सेवन से एक युवती की मौत हो गई। दूसरी गंभीर है। दोनों युवतियों ने अपने प्रेमियों को घर में मिलने बुलाया था। इस दौरान मोहल्ले वालों को भनक लग गई और उन्होंने हंगामा मचा दिया। लोक– लाज के भय से दोनों लड़कियों ने जहर खा लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े राहगीरों से मारपीट और लूटपाट, दहशत फैलाने वीडियो बनाकर किया वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  देखते ही देखते नाले में बह गई स्विफ्ट कार, 3 लोगों ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान, देखें वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles