Advertisment
छत्तीसगढ़

नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली। जिले के ग्राम चिरौटी में आज एक बड़ी घटना घट गई। टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। 6 साल की रबिया जोशी पिता अनूप जोशी कक्षा पहली और 7 साल की अंकिता जोशी पिता संजय जोशी कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। दोनों अपने ही गांव के टेसूआ नाले में नहाने गईं और फिर वापस नहीं लौटी।

दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थी, दोनों बहन गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने के लिए गई थी। चिरौटी के किनारे बहने वाला टेसूआ नाला आमतौर पर बच्चों का गर्मियों में खेलने का स्थान होता है, आज काल बन गया। पानी में फिसलकर दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई। इसके बाद बाकी दो बच्चियां तुरंत चीखती चिल्लाती हुई गांव की ओर दौड़ीं और ग्रामीणों को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में ‘‘छेरछेरा‘‘ एवं ‘‘मकर संक्रांति‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित

जब तक लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles