Advertisment
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

बियर से भरा ट्रक बीच सड़क पर पलटा, मच गई लूट फिर…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव जिले में जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर की पेटियां लेकर आ रहा था, जिसमें करीब 2400 पेटी बियर के डिब्बे थे। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बियर ट्रक से ओडिशा जा रही थी, तभी मंगलवार की रात में लगभग 1 बजे जी ई रोड में PWD कार्यालय के पास अचानक से ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से ड्राइवर क्लीनर बच गए, लेकिन सड़क पर बियर की कई पेटियां टूट कर बिखर गई।

इसे भी पढ़ें:  पैरासिटामोल सहित तीन और दवाएं अमानक: अस्पतालों में खप चुकी खेप, तब मंगाया जा रहा वापस

राजनांदगांव जिले में जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा ट्रक पलटा
राजनांदगांव जिले में जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा ट्रक पलटा

बियर की पेटी लेकर भागने की कोशिश

इस दौरान सड़क पर शराब बहने लगी। सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने बियर की पेटी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। रात को ही पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा एक ट्रक पलट गया
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा एक ट्रक पलट गया

मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग अधिकारी

उप निरीक्षक उज्जवल सूत्रधर और रामसिंह पाटिल मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक को खाली करा कर दूसरी गाड़ी से बियर की पेटियों को नदई स्थित मोहरा वेयर हाउस में रखवाया गया है। बाद में परमिट जारी होने पर माल को ओडिशा रवाना किया जाएगा।

ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर की पेटियां लेकर आ रहा था, जिसमें करीब 2400 पेटी बियर के डिब्बे थे।
ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर की पेटियां लेकर आ रहा था, जिसमें करीब 2400 पेटी बियर के डिब्बे थे।

बाइपास के माध्यम से ट्रकों को भेजा जा रहा

इसे भी पढ़ें:  राइस मिल में लगी भीषण आग: धान से भरा ट्रक जलकर हुआ खाक

इसके साथ ही पलटे ट्रक को क्रेन से सीधा कराया गया है। जब तक ट्रैफिक जाम हो चुका था। बाइपास के माध्यम से ट्रकों को रवाना किया जा रहा है, लेकिन जब तक सुबह दुर्ग और नागपुर से शहर में आने वाली गाड़ियों की जाम लग गई। अभी यातायात दुरुस्त हो गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles