Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

वर्दी का रौब दिखाकर दिव्यांग कर्मचारी की पिटाई, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। प्रदेश के बिलासपुर जिले में एसपी ने एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.दरअसल इस बीच सटोरिया को पकड़ने गए कुछ पुलिसकर्मियों ने अपनी होटल में दबंगई दिखाते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर दी है। ऐसे में इस मामले में बिलासपुर एसपी ने इन कर्मचारियों को पद से निलंबित कर दिया है। ये घटना 9 जुलाई को बेलगहना थाना क्षेत्र स्थित खोंगसरा आमागोहन में हुई थी। जानकारी के मुताबिक बेलगहना थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी टीम के साथ 9 जुलाई को सटोरिया को पकड़ने के लिए आमागोहन स्थित एक बादल नाम के युवक के होटल में दबिश दी थी।

इसे भी पढ़ें:  और वह 'सती' हो गई : केंसर से पति की मौत के बाद घर से पत्नी लापता, कपड़े-चप्पल चिता के पास मिले

कर्मचारी की पिटाई  :

इस बीच आरक्षक दामोदर सिंह, महिला आरक्षक कोमल तिवारी और नव आरक्षक हेमंत चन्द्राकर यहां पर मौजूद थे। तभी इस दौरान ये तीनों कर्मचारी होटल में घुस गए और यहां के कर्मचारियों को बाहर करने लगे। तभी यहां पर काम कर रहे दिव्यांग कर्मचारी शमसुद्दीन को पुलिसकर्मियों की बात स सुनाई नहीं दी। ऐसे में हुज्जतबाजी करते हुए इन तीनों आरक्षकों ने दिव्यांग कर्मचारी की पिटाई कर दी है। इस घटना के बाद ये तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles