Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीएम के साथ हजारों लाेगों ने किया योगाभ्यास, CM ने कहा – स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग जरूरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए. सीएम विष्णुदेव साय ने योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. सीएम साय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, योग करने से विद्यार्थी जीवन संवार जाएगा. इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी. योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है.

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया. मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  जशपुर जिले में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि से किसान निराश, कटाई के लिए तैयार थी धान की फसल

इस दौरान मीडिया से बातचीत में आज होने वाले कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा, आज योग दिवस है, सबको योग करना चाहिए. इससे सेहत भी स्वस्थ रहता है, मन भी प्रसन्न रहता है. क्या कांग्रेस योग दिवस का विरोध कर रही है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, वह लोग अपना जाने.

सीएम साय ने कहा, योग का प्रचार पूरी दुनिया में हो रहा. भारत में भी जागरूकता आई. पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानने का सुझाव दिया है. सीएम ने कहा, मुझे देखकर खुशी हो रही है जिन उद्देश्यों को लेकर योग मनाया जाता है, वह सफल हो रहा है. योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है. साथ ही हमें अध्यात्म से भी जोड़ता है. रायपुर के साइंस कॉलेज में जैसा उत्साह देखा जा रहा वैसा पूरे प्रदेश में देखा जा रहा.

इसे भी पढ़ें:  जवानों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles