Advertisment
Uncategorized

‘यह मकान बिकाऊ है’, किशोरी से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, परिवार पलायन को मजबूर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना करेली क्षेत्र के घुघौरा गांव में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, जिसके चलते परिवार को दबंगों का भय सता रहा है। इसी डर के चलते पीड़ित परिवार ने अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाकर गांव छोड़ने का निर्णय लिया है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़िता को धमकियां दे रहा है। पुलिस द्वारा अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे परिवार में निराशा और भय का माहौल बना हुआ है। पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय की मांग की है और दबंगों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  मक्का में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार, भीषण गर्मी से 577 हज यात्रियों की मौत

गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है, और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूरन गांव छोड़ देंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles