Advertisment
छत्तीसगढ़कवर्धाक्राइम

दिनदहाड़े व्यापारी की कार से लाखों की उठाईगिरी, CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर, तलाश में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक व्यापारी की कार से लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है. एक नकाबपोश चोर होटल के पार्किंग में खड़ी कार से रखे कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गया. उठाईगिरी की यह घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

राजधानी रायपुर से आए व्यापारी दिनेश जैन अपने ग्राहक दुकानदारों से कलेक्शन की गई राशि को कार में रखकर कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक भोजनालय में भोजन करने गया हुआ था. जब व्यापारी भोजन कर वापस लौटे और अपनी कार में बैठा तो उसने अपना बैग कार से गायब पाया. कार में रखे बैग में 2.22 लाख रुपये थे. आसपास खोजबीन करने के बाद पैसों से भरा बैग नहीं मिला तो व्यापारी ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई. वहीं होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर का फुटेज सामने आया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  सहकारी केंद्रीय बैंक चांपा एवं बम्हनीडीह में प्रार्थी से धोखाधड़ी, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के विरुद्ध FIR दर्ज

उठाईगिरी की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अपना चेहरा ढाका हुआ है. वह आसानी से होटल के पास खड़े सफेद अर्टिगा कार के पास जाता है और दरवाजा खोलकर उसमें रखे बैग को उठाकर मोबाइल में बात करते हुए मौके से फरार हो जाता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

देखिये उठाईगिरी का वीडियो-

 

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles