Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कूल में मिली नवयुवक की लाश: दशहरा की छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही फैली सनसनी, पांच दिन से था लापता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दशहरा अवकाश के बाद सोमवार सुबह जैसे ही छात्र स्कूल पहुँचे, तो परिसर के पिछले हिस्से से आ रही तेज सड़ांध ने सभी को चौंका दिया। जब कुछ छात्र झाड़ियों की ओर गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। यह नजारा देखकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत शिक्षकों को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक़, शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। शव कुछ दिन पुराना और सड़न की स्थिति में था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार बंछोर उम्र 19 वर्ष, पिता चंदन कुमार, निवासी ग्राम डमरू के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें:  शादी से लौट रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल

एक अक्टूबर 2025 से लापता था मृत युवक
परिजनों ने बताया कि, प्रकाश कुमार 1 अक्टूबर 2025 से लापता था। परिजनों ने स्वयं उसकी खोजबीन की और जब वह नहीं मिला तो 4 अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का फॉरेंसिक निरीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की वास्तविक पुष्टि हो सकेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles