Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में फुटकर लेने के बहाने आया युवक मैनेजर के केबिन से 50 हजार रुपये ले भागा। इसकी जानकारी होते ही मैनेजर ने युवक को दौड़ाया। इस दौरान युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला।

चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप के संचालक संजय तुलस्यान ने बताया कि बुधवार सुबह मैनेजर हिरेंद्र ऑफिस में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए।

एक युवक बाइक से उतरकर सीधे ऑफिस की ओर गया। उसने मैनेजर से 500 रुपये का फुटकर मांगा। टेबल के पास ही पेट्रोल की बिक्री के रुपयों का बंडल रखा था। मैनेजर ने दूसरी ओर से फुटकर रुपये निकाले। इसी बीच युवक ने टेबल से 50 हजार रुपयों का बंडल उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मैनेजर ने किया युवक का पीछा

युवक जैसे ही ऑफिस से बाहर निकला मैनेजर को इसकी जानकारी लग गई। वे तत्काल बाहर निकलकर युवक के पीछे गए। इसे देख युवक तेजी से भागकर अपने दोस्त की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले।

इधर, मैनेजर ने तत्काल इसकी जानकारी संचालक को दी। इसके बाद घटना की जानकारी कोटा थाने में दी गई। कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

पेट्रोल पंप में चोरी की जानकारी लगते ही कोटा थाना प्रभारी राज सिंह और उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसमें युवकों की तस्वीर स्पष्ट नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कोटा में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।

इसे भी पढ़ें:  DMF में 10 हजार करोड़ से अधिक का हुआ घोटाला, ननकी राम कंवर ने कलेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles