Advertisment
छत्तीसगढ़जशपुर

तूफान ने मचाई तबाही : बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, मकान की छत भी गिरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना तहसील में आज तूफान ने तबाही मचा दी है। जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं। कई जगहों पर बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हो गई है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई है। जिसमें कुरकुरिया के रहने वाले अशोक यादव के मकान की छत गिर गई है। गनीमत है कि छत गिरने से किसी को भी जनहानि नहीं पहुंची है।

ग्राम छिछली के रहने वाले गुलाब ग्वाला के मकान में बिजली गिरने से भारी मात्रा में रखे धान और गेहूं जल कर खाक हो गए हैं। वहीं बारिश से बचने के लिए हुलास चंद ग्वाला के दो मवेशी उसी मकान के नीचे खड़े थे। जिनकी मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  डेम के पास मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने प्रशासन को अपनी दिक्कते बताई 

छिछली में हर साल ऐसी घटनाएं सामने आती है। पिछले साल ही एक कोरवा परिवार के 9 लोगों पर बिजली गिरी थी। जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने इस मसले को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया है। इसके बावजूद शानन-प्रशासन को इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इतना कुछ होने के बाद अब इस मामले को प्रशासन संज्ञान में लेता है या फिर लोग इसी तरह परेशान होते रहेंगे!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles