Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

डभरा क्षेत्र के किसानों की समस्या बढ़ी, नहर में नहीं है पानी, अब आंदोलन करने पर मजबूर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। इस वर्ष बरसात की धान फसल के लिए, किसानों को नहर से पानी नहीं मिल पा रहा है और नहर में पानी नहीं मिलने से किसान चिंतित है! किसानों द्वारा बार-बार आवेदन निवेदन कर विभाग को बताया जा रहा है ,कि सरकार पानी छोड़ दो,, परंतु ना तो इस संबंध में अधिकारी ध्यान दे रहे हैं,, और नहीं जनप्रतिनिधि! अब किसानों के पास एक ही रास्ता बच जाता है,आंदोलन का!

क्योंकि यह अधिकारी किसानो को मजबूर कर रहे हैं, आंदोलन और चक्का जाम के लिए, जबकि किसान नहीं चाहता कि वह सड़क पर बैठे, क्योंकि किसान को अपने खेत खलिहान मे निन्दाई कोडाई से ही फुर्सत नहीं है,, बेचारा किसान सड़क पर उतर के क्या कर लेगा,, लेकिन जब फसल की बात आती है तो किसान सड़क से सांसद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं ! अब यह लड़ाई जोर पकड़ने लगी है!_ यदि 14 अगस्त तक पर्याप्त पानी नहरे में नहीं आया तो,, 14 अगस्त को विशाल चक्काजाम की तैयारी डभरा क्षेत्र किस कर रहे हैं ! ऐसे में नहर विभाग को चाहिए कि तत्काल किसानों को पानी मुहैया कराए और किसानों को सड़क पर उतरने से रोके। जिला कलेक्टर महोदय को भी आवेदन के माध्यम से निवेदन किया गया है, कि उन्हें पानी की आवश्यकता है! हालाकी नहर विभाग के अधिकारियों ने किसानो कॊ जल्द ही पानी पहुंचाने का आश्वासन तो दिया है!

इसे भी पढ़ें:  ऐसे कैसे टीबी मुक्त होगा छत्तीसगढ़ : दावों के बीच दवाइयां खत्म, स्वस्थ लोग भी बन रहे शिकार

अब देखना है कि क्या डभरा क्षेत्र के किसानों को समय पर पानी मिल पाता है,,, या उन्हें सड़क पर उतरने पर मजबूर किया जाता है!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles