Advertisment
छत्तीसगढ़

गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पांडातराई से बिलासपुर के सफर के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुई महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।

​परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला का पता ठिकाना ढूंढ निकाला।

जांच में पता चला कि महिला किसी कारणवश रास्ता भटक गई थी और मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने मासूमों और बहू को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इस बरामदगी के बाद इलाके में फैली सनसनी और परिजनों की चिंता अब खत्म हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज : इस हफ्ते हो सकता है शपथ ग्रहण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles