Advertisment
छत्तीसगढ़

फर्जी अंगूठा लगवा बेचे 142 सिम, आरोपी के पूर्व में भी ऐसे प्रकरणों में शामिल होने से मामला हुआ संवेदनशील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। बालोद में डिजिटल पहचान के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है. जहाँ सिम विक्रेता ने POS सिस्टम से फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाकर 142 सिम कार्ड जारी कर दिए. पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए बड़ी संख्या में सिम सक्रिय किए जाने के बाद बालोद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सभी नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है, और जल्द बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिम बेचने के नाम पर से एक की जगह 3 बार अंगूठा लगवाया गया, और उसका उपयोग कर 142 सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी किया गया. FIR में दर्ज मोबाइल नंबरों की लंबी सूची इस बात का संकेत है कि मामला सामान्य गलती का नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान के दुरुपयोग का संगठित तरीका हो सकता है.

इसे भी पढ़ें:  राज्यपाल के फॉलो वाहन से टकराकर 55 वर्षीय महिला की मौत, अंबिकापुर में पुलिस तैनात, ये है परिजनों की मांग

आरोपी द्वारा पहले भी ऐसे मामलों में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है, जिससे जांच एजेंसियों ने इस केस को संवेदनशील श्रेणी में रखा है. बालोद पुलिस ने तकनीकी टीम के साथ नंबरों के उपयोग, लोकेशन और सक्रियता की जाँच तेज कर दी है. साइबर फ्रॉड में इन सिम कार्ड के उपयोग की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है और शुरुआती संकेत बताते हैं कि आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा संभव है.

बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे तकनीकी रिपोर्ट मिलती जा रही है, मामले की परतें खुल रही हैं. और आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की तैयारी है. डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा से जुड़े बढ़ते जोखिमों के बीच यह मामला चेतावनी भी है और जांच एजेंसियों की सक्रियता का स्पष्ट उदाहरण भी. पुलिस जल्द ही इस पूरे फर्जी सिम नेटवर्क की सच्चाई सामने ला सकती है.

इसे भी पढ़ें:  भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: राजधानी में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles