Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार का आखिरी दिन: समाधान शिविर का होगा आयोजन, स्थानीय स्तर पर सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का चौथा और आखिरी दिन है। यह तिहार तीन चरणों में हो रहा है। इस तिहार में जनसमस्या निवारण के लिए समाधान शिविर लगेंगे जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं पर संवाद और समीक्षा होगी। इसका उद्देश्य जनता की परेशानियों का निराकरण करना होगा। इसकी शुरुआत 8 अप्रैल से हुई है, इसमें आवेदन लिए जाने का अंतिम दिन आज 11 अप्रैल को है। समाधान शिविर का आयोजन 5 से 31 मई यानि तीसरे चरण में होगा। पहले चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से आम जनता से शिकायतें, सुझाव और आवेदन लिए जा रहे है। इसमें लोग अपनी समस्याएं स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सौंप सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रोफेसर को अगवा कर ​​बनाया न्यूड वीडियो, मांग रहे थे 25 लाख की फिरौती, गिरफ्तार गैंग सरगना निकला सीएफ जवान

जनता से होगा सीधा संवाद

इस तिहार में समीक्षा बैठकों और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सीधे जनता के समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा और कार्यों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सुशासन तिहार में जनता को शासन के केंद्र में रखा गया है। इसका मकसद है, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देना। इस पहल से जनता को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है जो कि प्रदेश में सुशासन को दर्शाता है। उम्मीद है कि अब जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण होगा।

ये रहेंगे मौजूद

प्राथमिक तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री, प्रभारी सचिव, मुख्य सचिव, मंत्रीगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी समाधान शिविरों में शामिल रहेंगे। जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं को समझा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  न्यायिक कर्मचारियों को मिलेगी सरकार आवास की सुविधा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles