Advertisment
छत्तीसगढ़

बच्ची ने गुड मार्निंग की जगह बोला राधे-राधे: प्रिंसिपल ने नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर चिपकाया टेप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से महिला प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत सामने आई है। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने जब प्रिंसिपल को राधे-राधे कहा तो, प्रिंसिपल ने उस बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके मुंह पर टेप भी चिपका दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दुर्ग के बागडुमर इलाके में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को प्रिंसिपल ने स्कूल में बेरहमी पीटा। इसके बाद बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया। बच्ची ने प्रिंसिपल ईला ईवन कोल्विन को गुड मॉर्निंग की जगह राधे-राधे कह दिया। इससे नाराज होकर प्रिंसिपल ने बच्ची को पीट दिया।

इसे भी पढ़ें:  राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन दो जनवरी तक, लगेंगे ये दस्तावेज

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
यह घटना बुधवार कि बताई जा रही है, इस मामले में बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में बताया गया। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया बुधवार को जब उनकी बच्ची स्कूल से वापस आई तो बहुत रो रही थी। उससे पूछने पर उसने बताया कि प्राचार्य ईला ईवन कौलविन ने राधे-राधे कहने पर उसकी पिटाई की।

बच्ची के शरीर पर थे चोट के निशान
कलाई में डंडे से पीटा और मुंह पर टेप लगा दिया। परिजनों ने जब बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखा तो स्कूल में फोन लगाया। लेकिन उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि आपकी बच्ची पढ़ाई नही करती है।

इसे भी पढ़ें:  शराब को बोतलों पर अब नोट जैसी सुरक्षा, नासिक में छप रहे अनोखे सात लेयर वाले होलोग्राम, डुप्लीकेट बनाना असंभव

पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य ईला ईवन कोल्विन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारिआईं ने बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles