Advertisment
मध्यप्रदेश

पैसा कमाने घरों में सांप छोड़ने और पकड़ने का खेल, स्नैक केचर पुलिस हिरासत में, ऐसे खुला राज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अजब गजब का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऐसे व्यक्ति (स्नैक केचर) को हिरासत में लिया जो पैसा कमाने रात में घरों में सांप छोड़ देता और दिन में पकड़ता था। सीसीटीवी कैमरे ने कैद हुई करतूत ने उसकी पोल खोली है।

शहर की न्यू द्वारकापुरी कालोनी के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सांप पकड़ने वाले (स्नैक केचर) राकेश रजक की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई। शहर की कालोनियों एवं न्यू द्वारकापुरी कालोनी में स्थित घरों में लंबे समय से सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही थी। इन सांपों को पकड़ने के लिए राकेश रजक को बुलाया जाता था और वो सांप पकड़ने के एवज में 1500 से 1000 रुपये की राशि लोगों से वसूला करता था। कैमरे में उसकी करतूत कैद होने के बाद लोगों की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने सांप एक्सपर्ट राकेश रजक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नेशनल पार्क (फॉरेस्ट) की टीम को भी बुलाया है। हालांकि आरोपी सांप एक्सपर्ट राकेश कहना है कि उसने सांप इसलिए छोड़ा क्योंकि सांप ने चूहा खा लिया था और उसमें से बदबू आ रही थी।

इसे भी पढ़ें:  बीच बाजार दुकान में लगी भीषण आग: मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर राख

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles