Advertisment
छत्तीसगढ़

आग लगने से धान जलकर ख़ाक, पीड़ित किसान ने शासन से की मुवावजे की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। सोमवार को अचानक लगी आग से लगभग 100 बोरा धान जलकर खाक गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पीड़ित किसान ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

यह पूरी घटना डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलेन्द्रा की है। जहां के कृषक प्यारेलाल वर्मा के पैरावट में अचानक करंट लगने से आग लग गई। आग की लपटों ने पास में रखे धान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बोरे में रखा हुआ धान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं आस- पास के लोग आग बुझाने में नाकाम रहे। घटना के बाद किसान ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  नए साल की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा की दर्दनाक मौत

किसान ने की मुवावजे की मांग 

फसल के जलकर खाक होने के बाद आग ने पैरावट को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान ने शासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है।  ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई और मिजाई का काम जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र में आग लगने की यह पहली घटना है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने भी शासन- प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles