Advertisment
छत्तीसगढ़

अनोखी बकरी का जन्म: आठ पैर, तीन कान और दो कमर वाले बच्चे को देखने उमड़ी भीड़, कुछ देर बाद हो गई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम बोकराटोला में एक अनोखे बकरी के बच्चे ने जन्म लिया है। इस बकरी के आठ पैर, तीन कान और दो कमर है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रामकेश साहू के घर पर बकरी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि, बकरी के बच्चे के जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।

दूरस्थ क्षेत्र आश्रित ग्राम बोकराटोला में उस समय ग्रामीणों में जिज्ञासा फैल गई जब रामकेश साहू के घर की बकरी ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चा सामान्य रूप से स्वस्थ है, जबकि दूसरा बच्चा आठ पैर, तीन कान और दो कमर के साथ पैदा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, बकरी का पहला बच्चा पूरी तरह से सामान्य है, उसके चार पैर सुरक्षित हैं। वहीं दूसरा बच्चा असामान्य रूप से विकसित हुआ था और जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  रात 1 बजे बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना… चाकूबाजों से परेशान पुलिस ने लगाई पाबंदी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles