Advertisment
छत्तीसगढ़सारंगढ़

आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल : न भवन और न मेन्यू चार्ट, बच्चों को कुपोषित होने से कौन बचाएगा ?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सारंगढ़- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भवन से लेकर मेन्यू चार्ट तक चौपट हो गया है। यहां पर नौनिहालों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। राज्य सरकार ने बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए आंगनबाड़ी योजना चला रखी है। लेकिन इसका कितना पालन हो पा रहा है। ये आप यहां के आंगनबाड़ी केन्द्रों में देख सकते हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 साल तक के बच्चे शिक्षा और भोजन के लिए आते हैं। जिसका ध्यान रखना शिक्षकों और प्रशासन का है। लेकिन कई पंचायतें ऐसी हैं, जहां इन केंद्रों के ऊपर छत तक नहीं है।

4 साल से भवन तैयार नहीं 

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला...टामन सोनवानी-श्रवण गोयल की बढ़ी मुश्किलें:20 दिसंबर तक कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

चांटिपाली स्तिथ आंगनबाड़ी में 4 साल से भवन नहीं होने के कारण किराए के मकान मे बच्चे पड़ने को मजबूर हैं। जिस तरह से आंगनबाड़ी में लकड़ी का सामान स्टोर करके रखा गया है। इसे देखकर लगात है कि, कभी भी हादसे हो सकते हैं। कोई जहरीला सांप का अड्डा भी बन सकता है। यहां से इन्हें पोषाहार जिसमें दालें, लइया चना, मक्का, सत्तू, आयोडीन युक्त नमक और दलिया दिया जाता है। ताकी बच्चे कुपोषित न रहें। लेकिन यहां पर सिर्फ खाना पूर्ति होती हुई दिखाई दे रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles