Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

चौथी मंजिल से कूदकर क्लर्क ने दी जान:सुबह ड्यूटी के लिए नवा रायपुर पहुंचा था, अचानक ऑफिस की रेलिंग से लगाई छलांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। जिसमें वह रेलिंग को पार करते और कूदते हुए दिखाई दे रहा है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

युवक की पहचान 35 साल के नरेश साहू के तौर पर हुई है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में वरिष्ठ सहायक लेखा के पद पर काम करता था। शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचा फिर 10 बजकर 40 मिनट पर बाहर निकला। इसके बाद इमारत की चौथी मंजिल के रेलिंग के पास पहुंच गया।

क्लर्क की जमीन पर गिरते ही सिर फटने से मौत हो गई है।
क्लर्क की जमीन पर गिरते ही सिर फटने से मौत हो गई है।

गिरने पर चीखने की आई आवाज

इसे भी पढ़ें:  बदल गया सीएम विष्णुदेव साय के घर का पता, मां का आशीर्वाद लेकर किया गृहप्रवेश, जानें 65 करोड़ के आवास में क्या है खास

चौथे माले पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर साफ दिख रहा है कि नरेश चल कर रेलिंग के पास पहुंचता है और उसे पार करता है। इसके बाद वह छलांग लगा देता है। सिर फटने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरेश गिरने के दौरान जोरदार चीखा भी था। उसके नीचे गिरते ही ग्राउंड फ्लोर में मौजूद लोग हड़बड़ा गए।

नहीं मिला सुसाइड नोट

जमीन पर गिरने और खून बहता देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेजा है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस युवक के ऑफिस स्टाफ और परिवार से पूछताछ कर रही है। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें:  गिद्ध संरक्षण में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान: इंद्रावती टाइगर रिजर्व बना देश का मॉडल, गिद्धों के लिए हुई 'वुल्चर सेफ जोन' की स्थापना

शादीशुदा है मृतक, घरेलू विवाद की आशंका

राखी थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक नवा रायपुर में नौकरी करता था और पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। मृतक मूल रूप से सुपेला भिलाई का रहने वाला था। पुलिस को आशंका है कि युवक घरेलू विवाद की वजह से परेशान था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles