Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा के ट्रांसपोर्टरों के दो समूहों के बीच झड़प, चाकू मारकर एक की हत्या, इलाके में तनाव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के पाली शहर में ट्रांसपोर्टरों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह झड़प क्षेत्र में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सराईपाली- बुडबुड खदान से कोयला परिवहन पर नियंत्रण पाने के मुद्दे पर हुई.

इस घटना के बाद शहर में तनाव है.मृतक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दोनों समूहों के बीच विवाद के बारे में जानने के बावजूद पुलिस पर समय पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘रोहित जायसवाल (36) नामक ट्रांसपोर्टर को शुक्रवार रात ट्रांसपोर्टरों के दो समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान चाकू मार दिया गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.’ उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया.

इसे भी पढ़ें:  मालगाड़ी के इंजन सहित 23 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

अधिकारी ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने रोशन सिंह ठाकुर (जो ट्रांसपोर्टर भी हैं), उसके भाई गौरव सिंह ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर और एसईसीएल की सराईपाली-बुडबुड खदान के उप-क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच, घटना के बाद पाली थाने के प्रभारी (एसएचओ) विनोद सिंह को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में दिखा ईद का उत्साह. विशेष नमाज अदा कर मुस्लिमों ने मांगी अमन और भाईचारे की दुआ

उन्होंने बताया कि तनाव की स्थिति को देखते हुए कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थानीय नेता है. इधर, हत्या के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने शनिवार को सभी बाजार बंद रखने की घोषणा की है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles