Advertisment
T20 World Cup 2024

T20 World Cup: वो 5 विस्फोटक बल्लेबाज, जिन्होंने लगाई हैं सबसे तेज सेंचुरी, 1 भी भारतीय लिस्ट में नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

T20 World Cup: अमेरिका-वेस्टइंडीज में 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने जा रहा है. इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीम इंडिया के आधे से ज्यादा खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं. साल 2007 में पहली बार ये टूर्नामेंट हुआ था, जिसमें भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था. तब से लेकर अब तक 8 बार ये टूर्नामेंट हो चुका है. इस बार 9वां सीजन होना है.

अब तक 10 बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक

टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 10 बल्लेबाजों ने 11 शतक जमाए हैं. भारत के लिए सिर्फ सुरेश रैना ने यह कमाल किया है. वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 शतक जमाए हैं.

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का बड़ा बयान- बांग्लादेश में हिंदू नहीं, हिंसा से पूरे देश के अस्तित्व को खतरा

सबसे तेज शतक किसके नाम?

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ  47 गेंदों पर सेंचुरी मारी थी.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी (Player) वर्ष (Year) विरोधी टीम (Against) गेंदों की संख्या (Balls faced)
क्रिस गेल (Chris Gayle) 2016 इंग्लैंड (England) 47
क्रिस गेल (Chris Gayle) 2007 बांग्लादेश (Bangladesh) 50
ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) 2012 बांग्लादेश (Bangladesh) 51
राइली रूसो (Rilee Rossouw) 2022 बांग्लादेश (Bangladesh) 52
अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) 2014 बांग्लादेश (Bangladesh) 58

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles