Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

स्वामी निश्चलानंद का बड़ा बयान, कहा – रामजी ने भाजपा का बिठाया भट्‌ठा, किसी के पक्षधर नहीं होते शंकराचार्य

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद मामले को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. वहीं तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे श्रीगोवर्धनमठ पूरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, शंकराचार्य का पद सर्वोच्च न्यायधीश का होता है, जब तक पूर्ण जानकारी ना हो, तब तक कुछ बोलना ठीक नहीं है. प्रधानमंत्री दाढ़ी रखे हैं, वे खुद को संत मानते होंगे, लेकिन वस्तु स्थिति ये है कि वे खुद को किसी से कम नहीं मानते, रामजी ने भाजपा का भट्ठा बिठा दिया.

शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा, मोदी की गारंटी, अब नकारे नीतिश और नायडू के सहारे चल रही है, इसलिए ज्यादा महत्वकांक्षी नहीं होना चाहिए. शंकराचार्य ने कहा, भाजपा काल में कांग्रेसी कहे जाते हैं और कांग्रेस काल में भाजपाई कहे जाते हैं, शंकराचार्य किसी के पक्षधर नहीं होते, इसको जो भी लांछित करेंगे, वे खुद भी लांछित हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  रात 10 बजे के बाद डीजे प्रतिबंधित, नियमों का उल्लंघन करने पर 12 से ज्यादा मॉडिफाइड डीजे वाहन जब्त

महंगाई का कारण बिचौलिया

हिंदू राष्ट्र को लेकर शंकराचार्य ने कहा, हर व्यक्ति का जीवन लक्षित होता है. सनातन धर्म में चारों वर्ण अपने कर्म को लेकर लक्षित है. हर वर्ण अपने कर्म को लेकर अधिकृत है. मोदी ने कभी हिन्दू राष्ट्र की बात ही नहीं की. महंगाई पर शंकराचार्य ने कहा, महंगाई का कारण बिचौलिए हैं. 25 रुपए की सामग्री 27 रुपए होनी चाहिए, लेकिन दलालों के कारण 250 रुपए हो गई. धर्मांतरण पर स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि तालिबान के शासनकाल में चार क्रिश्चन मुसलमानों का धमांतरण कराने चले थे, लेकिन मुसलमानो ने उन्हें फांसी पर लटका दिया.

इसे भी पढ़ें:  CG में मरीज की हालत हुई पस्त, डॉक्टर और पूरा स्टाफ होली खेलने में दिखा मस्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles